कांग्रेसजन भ्रष्टाचार एवं छल मुक्त मध्य प्रदेश बनाएंगे : पंकज त्रिपाठी

भिण्ड, 06 नवम्बर। भ्रष्टचार और घोटालों में डूबी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। भ्रष्टचार एवं घोटालों में डूबी बेजेपी सरकार ने पूरे प्रदेश में लूट की छूट मचा रखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छलावा कर झूठी गारंटी देकर किसानों को फसल बीमा,न्यूनतम समर्थन मूल्य में धोका दिया। वहीं लाड़ली बहनों के साथ विश्वासघात किया गया,जबकि बेजेपी के मुख्यमंत्री ने कहा था कि लाड़ली बहिनों को प्रति माह तीन हजार रुपए देंगे, लेकिन अभी तक बहिनों को यह राशि नहीं दी जा रही है,बल्कि लाड़ली बहिनों के नाम पर प्रदेश की जनता पर सिर्फ कर्ज का बोझ लादे जाने का काम किया जा रहा है। यह बात जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कही।
त्रिपाठी ने कहा कि मध्यम वर्ग और गरीबों पर महंगाई का कहर टूटा हुआ है, क्योंकि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के भाव आसमान छू रहे हैं। वहीं युवाओं और कर्मचारियों का अपमान किया जा रहा है, रोजगार और वेतन वृद्धि की बातें सब हवा में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने का पैसा फिजूलखर्ची, करप्शन और राजनीतिक एजेंडे में लुटाया जा रहा है। बेजेपी सरकार लाड़ली बहनों के नाम पर लोन लेती है, लेकिन उन्हें वादे के अनुसार राशि न देकर कही न कहीं उस राशि की चोरी करती है। त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन इस छल की सरकार से निपटारा कर भ्रष्टाचार एवं छल मुक्त मप्र बनाएंगे।