लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला

भिण्ड, 12 जुलाई। गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम अकलौनी के हार में खेतों के पास घर से लापता युवक को शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र भैयालाल मिर्धा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अकलौनी, दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था, जो तलाश करने पर भी नहीं मिला। सोमवार की शाम उसका शव अकलौनी गांव के हार में खेतों के पास पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने शिनाख्त कर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। गोरमी थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।