मौ नगर परिषद के 15 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

भिण्ड, 23 जून। नगर परिषद मौ क्षेत्र से नाम वापसी के बाद अब 82 प्रत्याशियों पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग ऑफिसर मौ निशिकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब मौ नगर परिषद क्षेत्र में 82 लोगों के बीच मुकाबला 13 जुलाई को होगा।
संवीक्षा बाद चुनाव में जो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, उनमें वार्ड क्र.एक में भाजपा से प्रियंका यादव, कांग्रेस से सीमा, निर्दलीय रविन्द्र सिंह, वार्ड क्र.दो में कांग्रेस से रामवती/ रनवीर सिंह, भाजपा से शीला/ अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी से सर्वेश/ ज्ञानसिंह, निर्दलीय अवधेश सिंह, यशोदा/ राघवेन्द्र, वार्ड क्र.तीन में कांग्रेस से अमरेश सिंह, भाजपा से हरिश्चन्द्र, निर्दलीय गजेन्द्र सिंह, महेश सिंह, प्रमोद सिंह, रामनिवास, वार्ड क्र.चार में कांग्रेस से मुनीबाई/ भानसिंह जाटव, बसपा से राजाबेटी, भाजपा से सुखरानी, निर्दलीय भाग्यश्री, वार्ड क्र.पांच में कांग्रेस से देवेश यादव, भाजपा से वीरेन्द्र सिंह, निर्दलीय नरेश यादव, प्रवेश कुशवाह, राजू मिश्रा, संतोष कुशवाह, वार्ड क्र.छह में भाजपा से रीना यादव, निर्दलीय कविता यादव, समीना बानो, उर्मिला/ बीरेन्द्र सिंह, वार्ड क्र.सात में भाजपा से प्रति/ करू यादव, कांग्रेस से विमलेश/ अशोक, निर्दलीय काजल कुमारी, ममता/ मुरारी यादव, शशी जैन/ राजाराम, शशिमा/ रामू कुशवाहा, सुनीता सोनी, वार्ड क्र.आठ में भाजपा से श्रीमती शांतिदेवी/ मर्जाद सिंह, कांग्रेस से बिलकेश देवी, निर्दलीय अनीता यादव, सुनीता, विमला बाई, वार्ड क्र.नौ में भाजपा से बंदना यादव, कांग्रेस से पिंकी यादव, निर्दलीय समीना/ अनवर, सुमन देवी, वार्ड क्र.10 में कांग्रेस से आशिया, भाजपा से जानकी देवी, निर्दलीय दिशा, केलाबाई, उर्मिला, पिंकी जैन, वार्ड क्र.11 में कांग्रेस से राघवेन्द्र सिंह, भाजपा से सज्जन सिंह यादव, निर्दलीय व्रजराज, नेहा यादव, रहीश अंसारी, शाहिद खां, उमेश खां, वार्ड क्र.12 में कांग्रेस से कांतादेवी, भाजपा से नीरू, निर्दलीय गीता, क्रांति, मीरा, प्रियंका, वार्ड क्र.13 में कांग्रेस से भागीरथ, भाजपा से सुल्तान, निर्दलीय सतेन्द्र, धर्मेन्द्र, राजकुमार जोनी, विवेक, वार्ड क्र.14 में कांग्रेस से नीतू, भाजपा से सलमा/ करू, निर्दलीय सुनीता, पिंकी, राजकुमारी, वार्ड क्र.15 में कांग्रेस से जागेश, भाजपा से मुरारी, निर्दलीय धीरज, श्याम सिंह, मायाराम, पूजा, राहुल, विद्या/ देशराज सिंह चुनाव मैदान में हैं।