ईडी द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में शर्मा ने दी गिरफ्तारी

भिण्ड, 21 जून। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हैराल्ड केस में ईडी द्वारा लगातार पांचवें दिन पूछताछ के लिए बुलाए जाने का विरोध उभरने लगा है। साथ ही कांगे्रस नेता गिरफ्तारियां भी देने दिल्ली पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में जिले के कांगे्रस सेवादल नेता सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं उप्र कांगे्रस के प्रभारी बृजकिशोर शर्मा कल्लू अपने साथियों के साथ कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली पहुंचे और ईडी द्वारा राहुल गांधी से निरंतर पांचवे दिन पूछताछ के विरोध में शांतिपूर्वक धरना कर रहे थे। तभी पुलिस बृजकिशोर शर्मा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल नेता बृजकिशोर शर्मा कल्लू ने कहा कि केन्द्र सरकार कांगे्रस के साथ अन्याय कर रही है। इसी के विरोध में पार्टी नेता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।