भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक आयोजित

भिण्ड, 28 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर के मेहगांव स्थित निवास पर आयोजित की गई। जिसमें किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुमित उपाध्याय सोनू ने बताया कि 31 मई को किसान हितग्राही सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों खाते में किसान सम्मान निधि डालेंगे। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया, जिला महामंत्री अशोक बघेल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर, मण्डल अध्यक्ष मेहगांव गजेन्द्र भदौरिया, रविन्द्र सिंह परमार मौजूद रहे।