भिण्ड, 26 अप्रैल। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भिण्ड के जिला अध्यक्ष पं. हृदेश शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के युवा ऊर्जावान सक्रिय कार्यकर्ता विवेक शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा को ब्राह्मण समाज के संगठन का कार्य करने हेतु अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिलामंत्री नियुक्त किया है। विवेक शर्मा ने अपने मनोनय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के भिण्ड जिलाध्यक्ष ने मुझे जो दायित्व सौंपा है। उसका मैं पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करूंगा और हमेशा समाज हित के लिए तत्पर रहूंगा। उन्हें संगठन के जिला अध्यक्ष के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। तो वहीं विवेक शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला मंत्री बनाए जाने पर इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।