सौतेले भाई ने छोटे भाई की पत्थरों से कुचल कर की हत्या

भिण्ड, 09 जुलाई। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने सौतेले छोटे भाई को पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी।

घटना स्थल का मुआयना करती पुलिस

जानकारी के अनुसार भगवान सिंह जाटव की पहली पत्नी का लड़का चिंटू जाटव उम्र 19 वर्ष अपनी सौतेली मां के बेटे धर्मवीर उर्फ भोलू जाटव उम्र 11 वर्ष से घृणा करता था, जिस कारण परिवार में विवाद की स्थिति रहती थी, पारिवारिक क्लेश के चलते आज दोपहर के समय धर्मवीर उर्फ भोलू शौच के लिए गया था, काफी देर से लौटकर ना आने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो कीरतपुरा के प्राइमरी स्कूल के पीछे धर्मवीर उर्फ गोलू का शब पत्थरों से कुचला हुआ पड़ा मिला। जिसका संदेह सौतेले भाई चिंटू पुत्र भगवान सिंह उम्र 19 वर्ष पर परिवार के लोगों ने जाहिर किया है। पुलिस ने फरियादी भगवान सिंह जाटव की रिपोर्ट पर बेटे चिंटू पुत्र भगवान सिंह जाटव पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है-

कीरतपुरा में नाबालिक का शव मिला है, जिसमें सौतले भाई चिंटू पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ओपी मिश्रा, थाना प्रभारी गोहद चौराहा