विधानसभा अध्यक्ष तोमर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 06 नवम्बर। सेबढ़ा मेला का शुभारंभ करके वापिस ग्वालियर जाते समय मौ इण्डेन गैस एजेंसी पर मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का मौ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलामंत्री सुरेश छारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, पूरन गोयल, मण्डल मंत्री अजा मोर्चा मौ बलवीर गोयल, उपाध्यक्ष अरुण बाल्मीक, युवा नेता दीपेश कुशवाह असोहना, राजू खान, देवेन्द्र गोयल, अतुल राजपूत, विशाल बाल्मीक, प्रहलाद माहौर, सुनील माहौर, दीपक गर्ग, ब्रजकिशोर धाकड़, अशोक धाकड़, छोटेलाल कुशवाह असोहना, जगदीश कुशवाह, अनिल जैन, रजित जाटव, इस्माइल खान आदि कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर, शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करने की बात कही।