बेसहारा घायल-चोटिल जानवरों के लिए इंसानियत समिति में शुरू हुआ नि:शुल्क संजीवनी वार्ड

भिण्ड, 06 नवम्बर। इंसानियत समिति ने आवारा और घायल जानवरों के नि:शुल्क उपचार हेतु संजीवनी वार्ड का शुभारंभ किया है। यह वार्ड उत्तम दवाओं और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा, जहां हर बेजुवान को अच्छा इलाज मिलेगा। साथ ही समय-समय पर बेजुबान जीवों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस वार्ड का उद्देश्य अधिक से अधिक बेजुबानों की देखभाल व इलाज करना है। वर्तमान में समिति के परिसर में लगभग डेढ़ सौ से अधिक बेजुबान- जिनमें श्वान, बिल्ली, बंदर, खरगोश, गिलहरी, बतख और पक्षी शामिल हैं का नि:शुल्क इलाज, भोजन और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।
संस्था के अध्यक्ष अनंत इंसानियत ने बताया कि संस्था में कई ऐसे जानवर भी हैं, जो मप्र के दूर-दराज़ के शहरों से लाए गए हैं। इंसानियत समिति विगत 13 वर्षों से घायल और बेसहारा जानवरों की नि:स्वार्थ सेवा कर रही है। अब तक संस्था द्वारा तीन हजार से अधिक बेजुबानों का सफल उपचार किया जा चुका है और इंसानियत समिति यह सेवा कार्य पूर्ण समर्पण और करुणा के साथ निरंतर जारी रखे हुए है। इस अवसर पर एडवोकेट दीपचन्द्र इंसानियत, पंकज भारद्वाज इंसानियत, शिल्पा इंसानियत, समीक्षा इंसानियत, शिवानी इंसानियत, नेहा इंसानियत, आयुषी इंसानियत, शाइन इंसानियत, अभिनव इंसानियत, अनुज इंसानियत, अंकित इंसानियत, रोहित इंसानियत, मोहित इंसानियत चिंटू इंसानियत, राकेश इंसानियत, छोटू इंसानियत, अक्षय इंसानियत, वरुण इंसानियत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।