भिण्ड, 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवता बाद के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लौड़ी माता मन्दिर बूथ क्र.133 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना रहे हैं, वे हमेशा कहा करते थे कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, तब ही सरकार के होने की सार्थकता है। आज हमारी पार्टी एक छोटे से पौधे से जो विशाल बट वृक्ष बनी है, उसका पूरा श्रेय पं. दीनदयाल उपाध्याय को जाता है, उनकी मेहनत का फल आज हम सब कार्यकर्ताओं को मिल रहा है, ऐसे महान व्यक्तित्व को हम लोग आज याद कर रहे हैं।
मण्डल के बूथ क्र.154, 155, 156 की प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर मनाई। कार्यक्रम में एसडीएम नवनीत शर्मा, भागीरथ गुर्जर, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, पूर्णमा सिंह भदौरिया, मण्डल महामंत्री कालीचरण शाक्य, अरविन्द भदौरिया, मण्डल मंत्री मुन्नी नरवरिया, पार्षद राकेश चौधरी, नीरज शर्मा, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, सियाराम दिघर्रा, रामसेवक कुशवाह सहित बूथ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।