भिण्ड, 17 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दबोह के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्मदिवस सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेस्ट हाउस पर प्रधानमंत्री मोदी के छायाचित्र पर तिलक किया।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजनी कुरचानिया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं कि मोदी जी ऐसे ही देश की सेवा अनवरत करते रहे उनके कुशल नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। हम लोग बहुत भाग्यशाली है कि हमे नरेन्द्र मोदी के रूप में एक कर्मयोगी संत मिले हैं, जिन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
इसके उपरांत सेवा पखवाड़े के तहत नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए। तत्पश्चात दबोह के झण्डा चौक, पुलिस स्टेशन, बस स्टैण्ड पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में संयोजक पार्षद लालता कुशवाह, सह संयोजक सुमित मिश्रा, नगर महामंत्री रावसहाब गुर्जर, महामंत्री रविन्द चिकवा, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, पार्षद जगमोहन तेहरिया, अरविन्द विजपुरिया, कार्यालय मंत्री राजा यादव, ब्रजेन्द्र गुर्जर, चंदप्रकाश त्रिपाठी, संजीव यादव, अखलेश उदैनिया, हृदेश नायक, राजेन्द्र यादव, गुलाब कुशवाह, कुलदीप यादव, शशांक बुधौलिया, तिलक कुशवाह, सुमित कुरचानिया, अमन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।