भिण्ड, 17 सितम्बर। जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा खाद, बिजली, पानी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, बेसहारा पशुओं, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर 19 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर भिण्ड को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन व ज्ञापन का नेतृत्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल व शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी करेंगे। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि धरना प्रदर्शन में जिला के सभी कांग्रेस विधायक,पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
विहिप के प्रांत सह मंत्री का रौन आगमन आज
भिण्ड। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड मंत्री रविन्द्र समाधिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 18 सितंबर को 12 बजे विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री गोपाल सोनी, विभाग सह मंत्री मनोज तोमर, जिला मंत्री सुरेन्द्र शुक्ला का एक दिवसीय प्रवास रौन प्रखण्ड आ रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है समाधिया हाऊस हॉस्पीटल के सामने अधिक से अधिक संख्या में पधारे।