– गोहद विधानसभा में खोला जाएगा नगदी खाद विक्रय केन्द्र
भिण्ड, 16 सितम्बर। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने विधानसभा क्षेत्र गोहद में किसानों की समस्याओं को देखते हुए नगद उर्वरक विक्रय केन्द्र खोल जाएगा, ताकि किसानों को खाद्य वितरण में किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर खाद्य वितरण की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। ताकि किसानों को आसानी से खाद वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की सरकार है, जो उनके सुख-दुख में खड़ी रहेगी। आर्य के प्रयासों से गोहद विधानसभा में 2 नगदी केन्द्र खोला जाएगा, जिससे किसानों को होने वाली समस्या से निजात मिल सकेगी, किसानों को हो रही परेशानी के चलते किसानों की सुविधा हेतु पोस मशीनें बढ़ाई जाएं एवं नगदी केन्द्र खोले जाए। जिसको संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने मौ, गोहद चौक जिससे किसानों को समस्या से निजात मिलकर खाद आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
सुविधा को देखते हुए किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य को धन्यवाद दिया है एवं उन्हें दिल से आशीर्वाद की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों से आग्रह है कि खाद बिक्री केन्द्र पर प्रशासन का सहयोग करते हुए खाद को शांति से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि खाद्य वितरण की व्यवस्था हम सब की जिम्मेदारी है कि किसी भी किसान और लाइन में लगी महिलाओं को दिक्कत ना हो ताकि खाद को आसानी से उठा सके।