भिण्ड, 30 जनवरी। भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से अपनी मण्डल कार्यकारिणी में नगर परिषद के पूर्व वरिष्ठ पार्षद सोमवीर शिवहरे को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। नव नियुक्ति मीडिया प्रभारी सोमवीर शिवहरे का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आईटी सेल के जिला मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, मर्जाद सिंह यादव, रामजीलाल शर्मा, बीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, सुरेश छारी, पर्वत सिंह जादौन, रघुराज सिंह गुर्जर, बबली यादव, धर्मेन्द्र राणा, सोनू शर्मा, राम यादव, सतीष परिहार, सोनू खान, रामकेश गुर्जर, अजय झां, आगम जैन, गुप्ता जाटव सरपंच, दिनेश परिहार, रंजीत राणा, नरोत्तम राणा, हनुमंत सिंह, आगम जैन, अवधेश श्रीवास, प्रदीप यादव आदि कार्यकर्ता हैं।