आजाद भगत सिंह युवा वाहिनी की कार्यकारिणी घोषित
भिण्ड, 06 जनवरी। आजाद भगत सिंह युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा और जिला महामंत्री कपिल शर्मा द्वारा पुराना बस स्टैण्ड गोहद स्थित हठीले हनुमानजी मन्दिर पर गोहद नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष दीपू भटेले, नगर महामंत्री प्रणब उपाध्याय, उपाध्यक्ष आदित्य यादव, आरिफ खान, हेमंत शर्मा, रोहित भार्गव, मंत्री आशीष पवैया, गिर्राज गुर्जर, दिलीप माहौर, विकास जोशी, प्रवक्ता आकाश बाजपेई, सह प्रवक्ता देवेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रमुख कमल शर्मा, सह मीडिया प्रमुख मयंक सेन, आईटी सेल प्रमुख मोनू गुर्जर, आईटी सेन प्रमुख सुनील जाटव, कार्यकारिणी सदस्य प्रणव उपाध्याय, संदीप महावर, विक्की राजपूत, देबू श्रीवास्तव, सत्यम शुक्ला, दीपक दीक्षित, बबलू बाथम, देवेन्द्र राठौर, रंजीत राठौर को नियुक्त किया गया है।