बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एआईसीसी के आब्जर्वर बने

प्रियंका गांधी के साथ बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना

भिण्ड, 08 दिसम्बर। उप्र विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी ने भिण्ड जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता जयश्रीराम बघेल को राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। जो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जिताने और प्रत्यासी चयन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगें।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया बघेल नौ दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ देहली में होने वाली बैठक में शामिल होने देर शाम रवाना हो गए हैं। ज्ञात हो बघेल पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता और प्रखर वक्ता है, जो भिण्ड जिला कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, और एक बार रौंन विधानसभा से प्रत्याशी भी रहे है। बघेल ने अपनी नियक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है। बघेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, भगवान दास सैंथिया, रामहरि शर्मा, रामप्रकाश यादव, मनोज देपुरिया, अनिल भारद्वज, रामशेष बघेल, ईरशाद अहमद, ब्रजकिशोर मुदगल, अरविंद बघेल, रामोतार चौधरी, संजय भूता, सुभाष राठौर, महेश जाटव, राजेन्द्र नरवरिया, राघवेन्द्र शर्मा, ब्रजकिशोर गुर्जर, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र भादौरिया, सोहन तिवारी, प्रेमसिंह संखवार, संजीव बरुआ, शुभम मिश्रा, पीसी दीक्षित, अजय शर्मा, ममता मिश्रा, रेखा भादौरिया, रागनी चौहान, प्रदीप जैन गुड्डा, नयन सिंह राजावत, नरोत्तम चौरसिया, भगीरथ कुशवाह, लज्जाराम यादव, बबलू त्यागी, राजवीर बघेल, राजीव कौशिक, समीर खान आदि ने बधाई दी है।