सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

भिण्ड, 01 दिसम्बर। अभिभाषक संघ द्वारा जिला सत्र न्यायालय भिण्ड में पदस्थ सहायक ग्रेड दो नारायण स्वरूप शर्मा को 37 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर न्यायालय के सभागार में मंगलवार को पुष्पहार पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ भिण्ड के अध्यक्ष रज्जन सिंह भदौरिया, सहसचिव प्रभाष जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका शर्मा, श्रीमती साधना मिश्रा, पूर्व सचिव विनीत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह भदौरिया एवं श्रीमती अनीता चौधरी एडवोकेट उपस्थित रहे। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ के पूर्व उपप्रांत अध्यक्ष विजय शर्मा ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ न्यायिक कर्मचारी नारायण स्वरूप शर्मा की कार्य सेवा की प्रशंसा कर दीर्घायु होने की कामना करते हुए समय पर उनके मार्गदर्शन देते रहने की बात उद्बोधन में कही। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा भिण्ड ने भी पृथक से शॉल एवं श्रीफल के साथ शर्मा को सम्मानित किया।