जनजातीय गौरव रथ को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

भिण्ड, 12 नवम्बर। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय संस्कृति और गौरव को समर्पित जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जनजातीय गौरव यात्रा के रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ जिले के विभिन्न गांवों और नगरों में भ्रमण कर जनजातीय महानायकों की गाथा जन-जन तक पहुंचाएगा। साथ ही जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, उनके योगदान और विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उजागर करेगा। यह रथ लोगों को अपनी गौरवशाली परंपरा और इतिहास से जोड़ने का माध्यम बनेगा।