एकल अभियान के चतुर्थ दिवस में 10 सत्रों का हुआ नियोजन

भिण्ड, 12 नवम्बर। सरस्वती प्रांगण मेहगांव में पांच दिवसीय चल रहा एकल अभियान प्रशिक्षण में आचार्यों का पांच दिवसीय प्रिशक्षण में 10 सत्रों का नियोजन हुआ। जिसमें आरोग्य के विषय का प्रतिपादन किया। 3 घण्टे का प्रत्यक्ष विद्यालय सामान्य ज्ञान के विषय का प्रतिपादन किया गया। राजकुमार अंचल अभियान ममता नरवरिया, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पवन सिंह उपस्थित रहे। एकल प्रणाम संभाग मध्य भारत भाग चंबल अंचल मुरैना संच गोहद और मेहगांव आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग में आज की आरती सत्र में हरिचन्द्र शर्मा प्रांत समरसता संयोजक राष्ट्रीय स्वयं सेवक सेवानिवृत मेहगांव, भगीरथ सिंह गुर्जर सेवानिवृत्त एआरआई नगर परिषद मेहगांव, भारत सिंह गुर्जर सरपंच जिड़ोना, सुधा राठौर संच अध्यक्ष मेहगांव, प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख ममता नरवरिया, पवन सिंह, संच प्रमुख सुनील सिंह एवं सपना संच प्रमुख गोहद मेहगांव ने आरती की।