पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती करेगी कांग्रेस

भिण्ड, 21 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव और मप्र प्राभारी मुकुल वासनिक और सह प्राभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सुधांशू त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता और जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि भिण्ड जिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्राभारी मुरैना जिले के कांग्रेस विधायक वैजनाथ कुशवाह और जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने हर ब्लॉक में विधानसभावार पुनर्गठन हेतु मंडल, सेक्टर और पंचायत स्तर पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जिला कांग्रेस ने पांचों विधानसभा में एक-एक प्राभारी नियुक्त किया है, जो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर मंडल और सेक्टर अध्यक्षो का गठन करेंगे। घोषित प्रभारियों में भिण्ड में ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू, अटेर में सुरेन्द्र राजौरिया, मेहगांव में भगवती प्रसाद शर्मा, लहार में मनोज दैपुरिया और गोहद में महेश जाटव को जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्त प्रभारियों को जल्द ब्लॉक स्तर पर बैठक कर मंडल, सेक्टर संगठन को पुनर्गठन कर उनकी कार्यकरणी गठन करेंगे और फिर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।