केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
ग्वालियर, 16 अप्रैल। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, उसके खिलाफ मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने-अपने जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस तारत्मय मे शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, ग्रामीण कंाग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, रश्मि पवार शर्मा की उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अलकापुरी सिटी सेंटर स्थित कलेक्टर मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आक्रोश दर्ज कराया एवं राष्ट्रीय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि आज जब भारत 75 वर्षों से अधिक पुराने लोकतंत्र की विरासत का दावा करता है, तब देश के भीतर एक खतरनाक प्रवृत्ति लगातार गहराती जा रही है, केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की। विशेष रूप से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई, लोकतंत्र की आत्मा को निरंतर घायल कर रही है। हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि स्पष्ट रूप से यह केन्द्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता का भी प्रतीक है। जिस परिवार ने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया, जिनके अपने बलिदान हुए, उस गांधी-नेहरू परिवार को केन्द्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार बार-बार अपमानित करने का असफल प्रयास कर रही है। 2014 से लगातार यह देखा जा रहा है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी एजेंसियों का मनमाना उपयोग किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि यह एक राजनीतिक हथियार के रूप में एजेंसियों को प्रयोग करने की रणनीति है।
हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि आप भारत के संविधान के संरक्षक हैं, इस गंभीर प्रकरण में स्वत: संज्ञान लें और केन्द्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी मूल शिकायत के किस आधार पर वर्षों पुराने प्रकरण को पुन: खोलकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं को प्रताडित किया जा रहा है? राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की आड में लोकतंत्र को कुचलने की साजिश को रोका जाए। देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने हेतु भी आप तत्काल हस्तक्षेप करें। इस प्रकार की कार्रवाइयों पर तत्काल निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच की व्यवस्था हो, जिससे देश की जनता के बीच एजेंसियों की निष्पक्षता और लोकतंत्र की साख बची रह सके।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, दशरथ सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, आरपी सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तोमर, इब्रहिम पठान, चतुर्भुज धनोलिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, संजय सिंह यादव, सरमन राय, जयराज सिंह चौहान, योगेन्द्र तौमर, संजय सिंह राठौर, जेएच जाफरी, राजेन्द्र सिंह नाती, सीमा समाधिया, भैयालाल भटनागर, डॉ.राकेश अग्रवाल, रतिराम, तरुण सिंह कुशवाह, अवनीश गोड, अशोक तरेटिया, प्रेमसिंह कौरव, राजीव शर्मा प्रवक्ता, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान, विनोद कुमार जैन, राजेश बाबू, राजेश खान, मुनेन्द्र भदौरिया, राकेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, उपेन्द्र सिंह राजपूत, नवीन भदकारिया, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, कैलाश चावला, सुरेन्द्र साहू, संजय फडतरे, सौरभ जैन, संजीव दीक्षित, अविद नकबी, रामसिंह तोमर, भारत सिंह, जसवंत सिंह किरार, राहुल भदौरिया, भीखाराम सिंह गुर्जर, राकेश बाथम, अवधेश तोमर, अविनाश गुप्ता, रामनरेश शर्मा, गोविंद दास अग्रवाल, अलाउद्दीन, रामलाल बाथम, संजीव जयंत, मनीश अग्रवाल, गोविंद राव थोराठ, राकेश सिंह परिहार, शोभाराम माहौर, नरेश शर्मा, तरुण वग्गा, तीर्थराज सिंह तोमर, विनोद सिंह राजावत, अनिल शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, बृजेश शुक्ला, गिर्राज सिंह तोमर, अनुराग वर्मा, विष्णुकांत शर्मा, शिवप्रसाद शर्मा, पिंटू शाक्यवार, शुभम सिंह सिकरवार, घनश्याम राजपूत, संगीता शर्मा, रूपेश शर्मा, योगेन्द्र कुशवाह, अशोक झा, अशोक सुमन, गोपीलाल भारतीय, प्रदीप गुप्ता, राजेश भदौरिया, आसिफ अली, नाजिम खान, केदार सिंह भदौरिया, सतेन्द्र किरार, सतीश किरार, करन सिंह चौहान, अक्षय पांडेय, श्याम रोहिरा, जीतू खटीक, आकाश घनघोरिया, शाहरूख खान, सोहिल खान, आसिफ उस्मानी, अशोक पाराशर, राममोहन बरुआ, मोहित जैन, मोहित दीक्षित, मोंटी मांझी, प्रभूदयाल बाथम, नीतेश बाथम, विजय दिवाकर, ओम गोडिया, गोविंद राजपूत, पिंटू राजपूत, सतेन्द्र नागर, कुलदीप टेगोर, श्याम गोतम, श्यामसुदंर सिंह, सुरेश कुमार प्रजापति, निहाल सिंह, विकास उपाध्याय, अश्वनी, शिवम करैया, आंनद सिंह बघेल सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित थे।