भिण्ड, 08 मार्च। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस भिण्ड के बैनर तले कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिण्ड जिला सह प्रभारी संजय सिंह राठौड ने कहा कि मप्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल का अहंकार सर चढकर बोल रहा है, वे मप्र की जनता को भिखारी कहकर अपमानित कर रहे हैं। जबकि मंत्री तब बनते हैं उसके पहले विधायक बनना पडता है और विधायक बनने के लिए जनता से वोट मंगने पडते हैं। आप घर-घर जाकर वोट के रूप में भीख मांगते हैं, लेकिन जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को जो चुनाव लड रहा है उसे अपमानित नहीं करती है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश महासचिव जयश्रीराम बघेल, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, अटेर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बघेल, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनीश कुरैशी, श्रीनारायण दैपुरिया, जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, कांग्रेस महिला उत्पीडन प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष स्मिता शर्मा, राहुल कुशवाह, गोविन्द राजावत, महेश जाटव, संजय भूता, रणजीत सिंह गुर्जर, चतुर सिंह नरवरिया, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, रामशेष बघेल, वीरेन्द्र यादव, हरिशंकर तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, सत्येन्द्र भदौरिया, कृष्ण सक्सेना, शिवा कुमारी, सुनीता दोहरे, सौरभ गुर्जर, अरविंद सिंह, मनोज बघेल, अजय शर्मा, बलराम सिंह यादव, दर्शन सिंह तोमर, संजीव बरुआ, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, बलराम जाटव, परमाल सिंह नरवरिया, रागिनी चौहान, नरेश सिंह बघेल, मनोज सिंह, मोहर सिंह आदि शामिल रहे।