भिण्ड 07 मार्च:- मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार नगर कांग्रेस भिण्ड के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में मप्र सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल का परेड चौराहे पर पुतला जलाया।
मप्र सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक कार्यक्रम में अपने भाषण में आम जनमानस को भिखारी बताया है। उन्होंने कहा है कि लोग माला पहनाते हैं, उसके साथ आवेदन देते है, ऐसे भीख मांगना अच्छी बात नहीं है, जो कि उनके अहंकार को दर्शाता है। जब चुनाव आता है तब आमजन के वोट से ही विधायक बनकर मंत्री बनते है। अगर आप जनमानस को सहज रूप से नहीं मिलते होंगे तो आम जनमानस माल्यार्पण के समय आपको आवेदन नहीं देगा। आप सहज रूप से मिलते नहीं है इसलिए आम जनमानस माल्यार्पण करते समय आपको आवेदन देता है। नगर कांग्रेस भिण्ड ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, सुखप्रीत मिश्रा, महेश जाटव, अरविंद अरेले, राहुल कुशवाह, महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष स्मिता शर्मा, महिला उत्पीडन प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, दर्शन सिंह तोमर, शंकर जैन, सत्येन्द्र भदौरिया, कुलदीप भारद्वाज, गोविंद राजावत, हिम्मत सिंह हरिऔध, पवन चौरसिया, बलराम जाटव, श्रीकृष्ण नरवरिया, संजय यादव, बृजेश जैन, राजवीर खन्ना, संजीव बरुआ, मनोज जैन मामा, अजय शर्मा आदि कांग्रेस उपस्थित रहे।