भिण्ड, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व्यापी वर्ष 2024 के लिए चलाए जा रहे हैं संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला 16 अक्टूबर बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए मुख्य अतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेंगे।
भाजपा मीडिया सेंटर से प्रेस विज्ञप्ति में जिला महामंत्री मनोज अनंत ने बताया कि सक्रीय सदस्यता समीक्षा समिति की जिला बैठक का आयोजन किया जाना है जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी, जिला पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक, जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति जिला एवं मंडल प्राथमिक सदस्यता टोली के पदाधिकारी आमंत्रित है। बैठक स्थान अवंतीबाई गार्डन क्र.दो स्कूल के सामने भीम नगर चौराहा भिण्ड में दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी।