पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण आमजन का जीना हुआ मुहाल : मानसिंह

बेतहाशा बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन

भिण्ड, 07 अक्टूबर। जन उपयोगी चीजों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के कारण आमजन का जीना मुहाल हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवारो में चूल्हा तक नहीं चल पा रहा है, वहीं देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। उसी को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वेट टेक्स लगाकर छोटे एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों को सताया जा रहा है। वही गैस, तेल पेट्रोल, डीजल के खाद सामग्री में बढ़ते दामों से कई लोगों का जीना बेहाल हो गया है। इतना ही नहीं देश के युवाओं में बेरोजगारी के कारण आक्रोश व्याप्त हो गया है। देश के पढ़े लिखे युवाओं को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लिहाजा युवा विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ यह पुतला दहन किया गया।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में महंगाई को लेकर लिखी हुई तख्तियां के साथ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताकर पुतला दहन किया। इस मौके पर मनोज दैपुरिया, वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, रॉकी तोमर, राहुल कुशवाहा, अरविंद सोनी, विजय दैपुरिया, हरनारायण शर्मा, रीना चौहान, उमा कुशवाहा, रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा, आशुतोष शर्मा, रतन चंद जैन, सोहन तिवारी, रामप्रकाश यादव, वीरेन्द्र यादव, विवेक पचौरी, दर्शन सिंह तोमर, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद, आईटी सेल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, शिवम सैंथिया, रहीस खान, सत्यपाल अगरैया, योगेश शाक्य, राजवीर खन्ना, अंकित तोमर, अशोक गुप्ता, चंद्रपाल सिंह परिहार, सुमित बघेल के अलावा कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस मौ ने किया मोदी का पुतला दहन

मौ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ के नेतृत्व में गुरुवार को डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों पर लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। गोलंबर से मुख्य मार्ग होते हुए पीएम मोदी का पुतला लेकर प्रदर्शन किया गया और नए बस स्टैण्ड पर पुतले का दहन किया गया। भाजपा शासन मुर्दाबाद, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को बापस लो बापस लो और मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, राजीव कौशिक, रामअवतार शिवहरे, बहादुर सिंह, कमलेश सोनी, दीपक तिवारी, दिनेश यादव, संजीव यादव, समीर खान, जागेश यादव, दिनेश राठौर, रविन्द्र सिंह यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।