जन्मोत्सव नहीं प्रायश्चिय दिवस मनाए भाजपा : मानसिंह

  • ऑक्सीजन की कमी से मृतकों के परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने का कार्य है मोदी का जन्मोत्सव : भूता

  • कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर मनाया बेरोजगार कला दिवस

भिण्ड, 17 सितम्बर। केन्द्र की मोदी सरकार तानाशाही और हिटलर शाही की तरह काम कर रही है और किसी की नहीं सुन रही है, तो फिर जनता में आक्रोश होना लाजमी है, कोरोना महामारी में रोकने में नाकाम केन्द्र सरकार की वजह से लाखों लोगों ने देश मे अपने प्रियजनों को खोने का दंश झेला है। पिछले आठ साल के कार्यकाल में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, मंहगाई चरम पर है, किसान सड़को पर है फिर प्रधानमंत्री का देश भर में किस मुंह से जन्मोत्सव मना रही है। यह बात प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुक्रवार कांगेस पार्टी ने बेरोजार और काला दिवस के रूप में नगर कांग्रेस के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने मुख्य अतथि के रूप में कही।


जिलाध्यक्ष कुशवाह ने कहा कि भाजपा को अपनी असफलता के लिए जनमोत्स्व की बजाह प्रायश्चित दिवस मनाना चाहिए। इससे पहले आज सुबह 11 बजे परेड चैराहे पर सैकड़ों की संख्या में नगर कांग्रेस के बैनर तले हांथों में काली पट्टी बांधकर कांग्रेस भाजपा मुर्दाबाद, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता भरी बारिश में एकत्रित हुए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा मोदी का जन्मदिन अपनी असफलता को छिपाने के लिए मना रही है, निजीकरण और महंगाई भाजपा सरकार पर काला धब्बा है। पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि भाजपा और उनके नेता ऑक्सीजन की कमी से मृत लोगों के परिवारजनों के घावों पर नमक छिड़कने का कार्य कर रहे हैं। जबकि हमारे नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ ने अपना जन्मदिन नहीं मनाते हुए कहा था जब देश संकट में हो तो हमें खुशी मनाने का क्या अधिकार है।
आभार व्यक्त करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में विगत आठ सालों में युवा पूर्ण रूप से बेरोजगार हुए है। कितने लोगों के धंधे चौपट हो गए, कितनी सरकारी संपतियां बेची गई, कितने विभागों रेल, आदि का निजीकरण किया गया। ये उनकी असफलता का जीता जागता उदाहरण है।
कार्यक्रम को कार्यवाहक अध्यक्ष ईरशाद अहमद, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, रहीश खान, नपा के नेता प्रतिपक्ष रतनचंद जैन, विनोद पण्डित, रहीश खान, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाह कल्लू भारोली, वीरेन्द्र यादव, रेखा भादौरिया, राहुल कुशवाह, ममता मिश्रा, रॉकी तोमर, विनीत शर्मा, विवेक पचौरी, सतपाल अगरैया आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, जीवाराम जाटव, वीरप्रकाश, मनोज जैन, सोहन तिवारी, अजय भादौरिया, गोविन्द शाक्य, नीलम भादौरिया, दीपक शर्मा, रामहेत शाक्य, युवा कांग्रेस से विक्रम सिंह राजावत, गोपाल शाक्य, संजीव बरुआ, राहुल भादौरिया, ब्रजेन्द्र बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।