ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव की कार्यकारिणी घोषित

भिण्ड, 25 मई। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव के अध्यक्ष भास्कर पुरोहित ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।
घोषित कार्यकारिणी में प्रेमसिंह नरवरिया (पटेल), सिपाहीराम बघेल, प्रदीप मुदगल, विकास चौधरी (मिडिया प्रभारी), दीपसिंह भदौरिया, प्रमोद गुर्जर, पवन चौधरी, शिवसिंह गौर, देवेन्द्र भदौरिया को उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा, निक्की त्यागी, इंद्रपाल सिंह भदौरिया, रामवीर सिंह गौर, सेवाराम शर्मा (कोषाध्यक्ष), कोमल किशोर गर्ग (कल्लू), हरलाल जाटव, मुनेश प्रसाद, विष्णुदत्त तिवारी को महासचिव, सुनील शर्मा, सनी खान, संतोष त्यागी, पहाड़ सिंह भदौरिया, बृजमोहन खन्ना (पप्पू ठेकेदार), नंदकिशोर राठौर, सौरभ भदौरिया, दीपेन्द्र थापक, यूनिस खान, राहुल भदौरिया, राहुल गौर, वैजनाथ सिंह गुर्जर को सचिव नियुक्त किया गया है।