उपाध्याय कांग्रेस कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

भिण्ड, 24 मई। मप्र कांग्रेस कमेटी आउटसोर्स, अस्थाई एवं संविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने युवा नेता विक्रम उपाध्याय को आउटसोर्स, अस्थाई एवं संविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ मे प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर विक्रम उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे प्रदेश लेवल पर जो जिम्मेदारी दी है, उसको मैं पूरी ईमानदारी एवं लगनशील से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बानगी, कमलनाथ जी फिर से मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर बधाई देने वालों में कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, संजीव बरुआ, चैतन्य शर्मा, अतुल मिश्रा, बलराम जाटव, योगेश यादव, स्वदेश कुशवाहा, पार्षद सत्येन्द्र बघेल, मोनू पाराशर, रामबाबू नारवरिया, पीपी पाण्डे, नमन सीरोठिया, विपुल जैन आदि प्रमुख हैं।