पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया था राजीव जी ने : डॉ. शर्मा

बलिदान दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि

भिण्ड, 21 मई। शहर कांग्रेस ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि निराश्रित भवन में बुजुर्गों को फल वितरण कर सेवाभाव से बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कांगे्रस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने अपनी मां प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद सम्हाला। देश कठिन दौर से गुजर रहा था, लेकिन राजीव गांधी ने संयम, सूझ-बूझ का परिचय देते हुए देश को पटरी पर लाने का काम किया था। उन्होंने भारत में पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया था। शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के आधुनिकीकरण करने के साथ साथ पंचायती राज व्यवस्था को भी मजबूत किया। इस मौके पर संजय भूता, रामहर्ष सिंह कुशवाह, पिंकी भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, डॉ. अनिल भारद्वाज, रेखा भदौरिया, राहुल कुशवाह, कामिल खान, संतोष त्रिपाठी, मुकेश गर्ग, अजय शर्मा, राजवीर खन्ना, विपुल जैन, आजाद खान, ऊषा धाकरे, इरशाद खान, अनिल प्रजापति, पिंटू शर्मा, राज कुशवाह, शिवप्रताप सिंह, बृजेश जैन आदि उपस्थित थे।