विमुक्त घुमंतु एवं अद्र्धघुमंतू जनजाति प्रमाण पत्र के संबंध में संगोष्ठी आयोजित

भिण्ड, 22 जनवरी। बघेल पाल समाज द्वारा बुद्धपुरा रोड लहार में विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतू जनजाति प्रमाण पत्र के संबंध में संगोष्ठी हुई। जिसमें एक सैकड़ा से अधिक समाज के लोग उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति प्रमाण पत्र बनाए जाने संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला प्रभारी एडवोकेट आरबी सिंह बघेल ने शासन की कल्याणकारी जानकारी दी।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बदन सिंह बघेल शिक्षक ने घुमंतु, अद्र्धघुमंतु जाती प्रमाण पत्र के शैक्षणिक लाभ बताए। विकलांग बल के राज्य सचिव प्रो. सौरभ बघेल को जिला मीडिया प्रभारी एवं शिक्षक रामवीर बघेल को जिला उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट सरदार सिंह बघेल को विधि सलाहकार के रूप में नियुक्त पत्र दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सुखदीन बघेल, हरचरण बघेल, सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश सिंह बघेल, वकील मर्दान सिंह बघेल, महेश सिंह बघेल, संजीव बघेल, शिक्षक प्रमोद बघेल, भगवान सिंह बघेल, अयोध्या प्रसाद बघेल आदि उपस्थित रहे।