ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला एवं बालक की मौत, 30 लोग घायल

शादी समारोह में शामिल होने मेहगांव आ रहे थे ग्रामीण
गंभीर घायलों को उपचार हेतु भेजा ग्वालियर, शेष घायलों को जिला चिकित्सालय भिण्ड में कराया भर्ती

भिण्ड, 19 जनवरी। मेहगांव थाना क्षेत्रांतर्गत मौ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला एवं तीन साल के बालक मौत हो गई तथा 14 महिलाएं, दो पुरुष एवं 14 बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को उपचार हेतु मेहगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार हेतु ग्वालियर रैफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिण्ड में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहगांव आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर में कठुवा गांव से कुछ लोग मेहगांव स्थित दुर्गा गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे, तभी मौ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रेक्टर का संतुलन बिगडऩे से वह पलट गया और ट्रॉली में सवार महिला सुहागा बाई पत्नी महेन्द्र जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी कठुआ एवं हर्ष पुत्र विनोद उम्र तीन साल की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में निशा/अंतर सिंह उम्र 22 साल, पूजा/अजमेर सिंह उम्र 20 साल, शिवानी/हाकिम सिंह उम्र 18 वर्ष, धन्नोबाई/अजमेर सिंह उम्र 43 वर्ष, विशाल/रामकुमार उम्र 11 वर्ष, हरेन्द्र/भारत सिंह उम्र 35 साल, सेवाबाई/हाकिम सिंह उम्र 18 साल, कलाबती/वासुदेव उम्र 50 साल, रोहिणी/रामवरन उम्र18 साल, मंजू/हाकिम सिंह उम्र 25 साल, राजश्री/विनोद उम्र एक साल, आशा/ धनसिह उम्र 20 साल, माधुरी/जगत सिंह, छोटीबाई/केदार उम्र 45 साल, सौमोता/देवीपाल उम्र 60 साल, विपिन/हितराम उम्र 13 साल, आराध्या/भीम सिंह उम्र आठ साल, अरमान/भीमसिंह उम्र दो साल, अर्पित/विनोद उम्र सात साल, अंशू/विनोद उम्र 14 साल, राजवीर/धर्मेन्द्र उम्र 12 साल, कोमल/भारत सिंह उम्र 12 साल, अंजलि/विनोद उम्र 16 साल, विपिन/रत्तीराम उम्र 13 साल, लव/राजेश, सुनीता/कपूर सिंह उम्र 45 साल, शिवम/धर्मेन्द्र उम्र 12 साल, गिनती/राकेश उम्र सात साल, पूजा उम्र 21 साल, वंदना/फिरंगीलाल उम्र 15 साल घायल हो गए।