समाजवादी पार्टी ने महंगाई के विरोध में बैल गाड़ी पर निकाली रैली

धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

भिण्ड, 19 जनवरी। समाजवादी पार्टी जिला इकाई भिण्ड द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के विरोध में जिलाध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात बैल गाड़ी पर सवार होकर समाजवादी के पार्टी के पदाधिकारियों ने शहर में बाईक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन एवं रैली में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बीके बौहरे, जिला महासचिव अशोक डण्डोतिया, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव डीके, राधामोहन सिंह सिमराव, जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड सूरज बघेल, जिलाध्यक्ष युवजन सभा आकाश यादव, राकेश यादव, जिला सचिव मोनू राठौर, राजेन्द्र श्रीवास, जनवेद यादव, देवराज यादव, दिनेश यादव, मनोज बघेल, सूरज सिंह यादव, डॉ. लज्जाराम यादव, सोनू रजक, अखिलेश यादव, रोहित मिश्रा, सहदेव नरवरिया, ग्याप्रसाद राठौर, पूर्व सरपंच विजय सिंह बघेल, विकास यादव, अशीष यादव, प्रांजल यादव, हजूरी सिंह बघेल, कुलदीप भदौरिया, लवकुश यादव, ब्रजेश यादव, अनिल यादव हेवतपुरा, शिवदयाल खटीक, राजेश तोमर, गजेन्द्र भदौरिया सहित दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।