भाजपा रौन मण्डल की संगठनात्मक बैठक आयोजित

प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी रहे मौजूद

भिण्ड, 19 जनवरी। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के रौन मण्डल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मेहगांव मुकेश चौधरी ने मण्डल प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक व सभी मोर्चों के मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक कर पार्टी संगठन की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नदंराम बघेल, मण्डल अध्यक्ष रौन अवधेश बघेल, विधायक प्रतिनिधि आशवेन्द्र सिंह, नप अध्यक्ष राजू बघेल, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशाराम राजावत, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कपूर सिंह कुशवाह, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, हवलदार जाटव, मण्डल महामंत्री नरेन्द्र गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।