जिला कांग्रेस की बैठक आज

भिण्ड, 21 अगस्त। जिला कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बालेन्दु शुक्ला 23 अगस्त सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक लेंगे।
जानकारी देते हुए जिला कांगे्रस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह एवं जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि बैठक में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा एवं लोकसभा प्रत्याशी, जिला, जनपद, नगर पालिका, नगर पंचायत के निर्वाचित जन प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस, समस्त ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, विधि प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, आईटी सेल, सद्भावना प्रकोष्ठ पार्षद, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।