निगम अध्यक्ष तिवारी ने मौ में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

भिण्ड, 14 जनवरी। मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल के अध्यक्ष (केविनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) भाजपा नेता आशुतोष तिवारी ने शनिवार को मौ पहुंचकर रतवा रोड स्थित सोनू खान के निवास पर उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अभी से जुट जाने की बात कही। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, नप उपाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाह, महामंत्री सुल्तान मौर्य एवं राजू मिश्रा, दिलीप शर्मा, जिला आईटी सेल मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रघुराज सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अमजद पठान, प्रचार मंत्री सोमवीर शिवहरे, मेहबूब खान, डॉ. बेताल सिंह गौड़, शुभम राठौर, मुरारी यादव, समीर खान, सूरज खटीक, सतीष परिहार, अनिल शाक्य, सौरव कुशवाह आदि कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।