राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन की युवामोर्चा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भिण्ड, 14 जनवरी। राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन भारत युवामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्यानेन्द्र सिंह डिम्पल चौहान ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय संस्थापक धर्मेन्द्र सिंह राजावत की अनुशंसा पर संगठन की युवामोर्चा इकाई में रामलखन सिंह सिकरवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंजीत सिंह, अन्नू तोमर एवं गौरव यादव को राष्ट्रीय मंत्री और अजय शर्मा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसको हम ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने कहा कि हमारा संगठन संपूर्ण देश में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में हिन्दुओं को संगठित करने का कार्य करेगा और आगे भी संगठन के लिए जो युवा कार्य करना चाहेगा, उसको हम संगठन से जोड़ेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।