सोई के पूर्व सरपंच बौरहे के पिता राधाकृष्ण का निधन

भिण्ड, 11 जनवरी। अटेर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोई के पूर्व सरपंच भाजपा नेता डॉ. रवीन्द्र नाथ बौहरे के पिताजी श्री राधाकृष्ण बौहरे का गत सोमवार को निधन हो गया है। उनकी अंत्येष्टि पैतृक ग्राम सोई में हुई, मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र राजेन्द्र बौहरे ने दी। अंतिम यात्रा में आस-पास के गणमान्य जन के अलावा राजनैतिक, सामाजिक लोग शामिल रहे।
स्व. राधाकृष्ण बोहरे ग्रामीण राजनीति में परिपक्व नेता होने के साथ धार्मिक प्रवृति के थे। उनके निधन पर पूर्व सांसद अशोक अर्गल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, संजीव कांकर, भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी धमेन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र मिश्रा बरही, सुधीर जोशी, जगदीश प्रसाद कटारे खड़ीत, कांग्रेस नेता मनोज दैपुरिया, भगवती प्रसाद महेरे आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।