नगर निगम के दो अधिकारियों को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

नगर निगम के दो अधिकारियों को रिटायर्ड डीएसपी से रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।

रविन्द्र बौहरे

ग्वालियर, 30 दिसम्बर। ग्वालियर के हजीरा इलाके में आने वाले लूटपुरा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में पदस्थ कर संग्राहक गोपाल सक्सेना और कर सहायक रोहित कुमार को रिटायर्ड डीएसपी भगवानदास पंत से मकान नामांतरण के दस्तावेज देने के एवज में 3000 रूपए की रिश्वत मांगना महंगा पड़ा। शुक्रवार दोपहर भगवानदास पंत के द्वारा जैसे ही से रिश्वत की शेष बची 2000 रुपए की राशि निगम अधिकारियों को दी उसी समय वहां उपस्थित लोकायुक्त की टीम ने निगम अधिकारियों को रंगेहाथों  पकड़ लिया लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में पदस्थ गोपाल सक्सेना और रोहित कुमार को हिरासत में लिया है

केमिकल डालते ही गुलाबी हो गया हाथ व शर्ट का रंग – रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस न आरोपी के हाथ और शर्ट की जेब पर केमिकल लगाया। केमिकल लगाते ही आरोपी के हाथ से गुलाबी रंग निकला और चेहरा शर्म से लाल हो गया। फरियादी रिटायर्ड डीएसपी भगवानदास पंत का कहना है कि वह पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। वह पुलिस के अलावा लोकायुक्त में भी रहे हैं। जब उन्होंने नगर निगम अधिकारी को अपने बारे में बताया तो भी वह नहीं माना। उसको तो बस रिश्वत चाहिए थी । मैं क्या करता परेशान हो गया था। तभी मैंने मन ही मन भ्रष्ट भ्रष्ट अधिकारी गोपाल सक्सेना एवं उनके सहायक को सबक सिखाने का संकल्प लिया और लोकायुक्त कार्यालय पहुंच गया।

लोकायुक्त पुलिस का इंस्पेक्टर भरत किरार ने बताया कि फरियादी ने शिकायत की थी। जिसके बाद मामले को जांच में लिया गया। नगर निगम में टैक्स कलेक्टर को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।