जिलाध्यक्ष नरवरिया का गोरमी नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

भिण्ड, 30 नवम्बर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया का गोरमी नगर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम नगर की सीमा में नरवरिया फिलिंग सेंटर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रेमप्रताप नरवरिया ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष रामवीर गुर्जर ने वार्ड क्र.चार स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया को केले से तुलादान किया।
इसके बाद युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने थाना रोड चौराहे पर स्वागत किया। पार्षद विनोद यादव के आवास पर मण्डल मंत्री शिवराज यादव ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर पुरोहित एवं युवा नेता रिंकू दीक्षित ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अलावा थाना रोड पर युवा नेता रवि सोनी एवं सोनू भदौरिया ने अपनी मार्केट पर स्वागत किया। भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र जैन ने मुख्य चौराहे पर स्वागत किया। किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा एवं मण्डल महामंत्री मोनू शर्मा ने अपने आवास पर स्वागत किया। जिलामंत्री राजकुमार जैन के आवास पर भी जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ। पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश नरवरिया के आवास पर जिलाध्यक्ष का एवं अन्य अतिथियों का स्वागत हुआ। युवा नेता सुनील सोनी ने अपने मेडिकल स्टोर पर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संजू खान ने सब्जी मण्डी में जिलाध्यक्ष व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कचना रोड पर राजेन्द्र सिंह नरवरिया ने जिलाध्यक्ष का फलों से तुलादान किया। इस प्रकार गोरमी नगर में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत हुआ।