बाढ़ पीडि़तों को सुरक्षित निकालने का कार्य जारी : संजीव सिंह

एनडीआरएफ टीम, रेस्क्यू टीम, हैलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

भिण्ड, 05 अगस्त। क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं एसपी मनोज कुमार सिंह ने सिंध नदी का जल स्तर बढऩे से ग्राम अतसूमा सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक संजीव सिंह, कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणजनों से चर्चा कर बाढ़ में फसे लोगों को हर संभव मदद करने भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से अतरसूमा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाढ़ में फसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।


सिंध नदी का जलस्तर बढऩे से स्थिति अधिक भयावय हो गई है, रात में अचानक जलस्तर बढऩे से बाढ़ प्रभावित का क्षेत्र बढ़ गया। जिससे कोई घर की छतों पर तो कोई ऊंचे टीले पर चढ़कर मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसकी सूचना जब विधायक संजीव सिंह कुशवाह पर पहुंची तो अलसुबह 5.30 बजे अतरसूमा, ककाहरा गांव के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने प्रशासन की मदद ली और संपर्क कर रहे बाढ़ पीडि़तों को वोट की सहायता से निकलवाया।
विधायक संजीव सिंह ने बताया कि रात में सिंध नदी का जलस्तर बढऩे से अतरसूमा, ककाहरा जैसे गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए। पानी के बहाव का प्रभाव इतनी तेज था कि लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते उससे पहले बाढ़ की चपेट में आकर फंस गए। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी। प्रशासन से एनडीआरएफ टीम, रेस्कयू टीम व हैलीकॉप्टर की मदद से लोगों को बचाया गया। जो लोग सुरक्षित लौट आए हैं उनके खाने एवं रहने की व्यवस्था करा दी गई हैं। बाढ़ के प्रकोप से लोगों मन में भय व्याप्त हो गया है भिण्ड जिले के लगभग 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। स्थिति बेकाबू हो गई तो प्रशासन को एनडीआरएफ टीम की मदद लेनी पड़ी। ककहारा गांव की हवेली पर चार लोग फंसे हुए थे चूंकि वहां रेस्कयू टीम नहीं पहुंच पा रही थी, जिसके लिए हैलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी। हैलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीडि़तों को बचाया गया। रेस्कयू टीम द्वारा हर क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है जो लोग बाढ़ आपदा में फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है।

वोट में बैठकर लिया जायजा

अतरसूमा, ककाहरा जैसे बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का वोट में बैठकर जायजा लिया। टेहनगुर, जखमौली, द्वार, दाह के पुरा, खोंजरा, डुडियऩ, लहरौली, मडऩई, खैरा, श्यामपुरा, ककाहरा का भ्रमण किया तथा क्वांरी नदी का जलस्तर बढऩे से आसपास के गांव बघेड़ी, ईगुरी, बगुलरी, कचौगरा, परसौना, मिरचौली, बझाई का मजरा, गुवरिहाई, रमपुरा का मजरा, नागौर गांव, एवं चंबल नदी के किनारे के गांव ज्ञानपुरा बरही को खाली कराया जा रहा है।