आर्य ने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर महंत रामदास से लिया आशीर्वाद

भिण्ड, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने अपने 58वें जन्म दिन पर बुधवार को दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन कर महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज की चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर भाजपा मौ मण्डल के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपनी टीम के साथ दंदरौआ धाम पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य का उनके जंन्मदिन पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुबीर पवैया, मर्जाद सिंह यादव, वीरेन्द्र यादव फौजी, बकील यादव, डॉ. बेताल गोड, राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, कोमल यादव, रामअख्तयार सिंह गुर्जर, सोनू खान, रहीश अंसारी, मेहबूब खान, शतीष परिहार, राजेश कुशवाह, रघुराज गुर्जर, हरीशंकर भार्गव, बबली यादव, रामू कुशवाह आदि शामिल थे।

पौधारोपण और फल वितरण किए

भाजपा मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं ने लालसिंह आर्य के जन्मदिन पर शासकीय अस्पताल मौ में मरीजों को फल वितरण किए और जागा सरकर हनुमान मन्दिर मौ परिसर में पौधरोपण कराया गया।