चंबल नहाने गए प्रौढ़ को मगरमच्छ ने लिया अपने आगोश में, मौत

भिण्ड, 11 जून। सुरपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम आकोन में नखिया घाट चंबल नदी पर नहाने गए प्रोढ़ को मगरमच्छ ने अपने आगोश में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देवप्रकाश पुत्र भीमसेन यादव उम्र 32 साल निवास ग्राम आकोन ने शुक्रवार की दोपहर में पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता भीमसेन पुत्र देशराज यादव उम्र 55 साल चंबल नदी पर नहा रहे थे, तभी मगरमच्छ ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। जिससे उनकी मौता हो गई।