कार्यकर्ता पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संकल्पित हों : पटेल

भाजपा की बैठक आयोजित

भिण्ड, 09 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव जिला प्रभारी भिण्ड हमीर सिंह पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ में गिर्राज पैलेस भिण्ड बैठक का आयोजन किया। यह बैठक जिले की छह जनपद पंचायतों को लेकर हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर सिंह पटेल ने बैठक को संबोधित करते कहा कि प्रदेश में आगामी संपन्न होने जा रहे पंचायती एवं नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, गांव-गांव शहर शहर कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करेग। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के कार्य पद्धति के अनुरूप भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयश्री दिलाएगा और प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर भाजपा के प्रति समर्थन खड़ा करने का काम करेगा, भाजपा जातिगत राजनीति नहीं करती, हमेशा एक जन, एक राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रगति और विकास के लिए काम करती है। आज भाजपा का संगठन गांव-गांव सक्रिय है और भाजपा की विचारधारा को गांव गांव पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं और पंचायत चुनाव भले ही पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं लेकिन फिर भी प्रदेश में 22 हजार से अधिक पंचायत में भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्ग समुदाय को उनकी राजनीति हक और अधिकार को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी के मूलाधार है, इसलिए हम परिवारवाद में विश्वास नहीं रखते हैं, हम कार्यकर्ता के कर्तव्य परायण कार्य को प्राथमिकता देते हैं। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने दी।