शहर कांग्रेस ने नपा भिण्ड में निकाय चुनाव के वार्ड प्रभारी घोषित किए

भिण्ड, 01 जून। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने नगर पालिका भिण्ड के आगामी समय में संपन्न होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड समितियों की घोषणा की है। यह वार्ड समिति आगामी सात दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट से अवगत कराएंगी। इन समितियों में नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी एवं शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा सभी वार्डों का प्रभार देखेंगे। इसके अलावा वार्ड क्र.एक, दो, 38 में भगवती प्रसाद शर्मा महेरे, मनोज दैपुरिया, अखिलेश भारद्वाज, श्रीनारायण दैपुरिया, लाललेश शर्मा, रामप्रताप सिंह कुशवाह वकील, शालू पुरोहित, वार्ड क्र.तीन में सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, कालीचरण शर्मा, हनुमंत बौहरे, नंदू शर्मा, वार्ड क्र.छह, आठ, नौ में डॉ. वीरेन्द्र भदौरिया, माधवराम शर्मा दरोगाजी, बृजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, संजीव बरुआ, अरुण शर्मा वकील, शैलेन्द्र सिंह बबेड़ी, विश्ववीर सिंह बिस्से, वार्ड क्र.चार, सात, 10, 11, 24, 25, 26, 39 में पानसिंह बाबूजी, अजा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, आनंद शांतिस्वरूप शाक्य, सतपाल अगरैया, राजवीर खन्ना, रामजीलाल शाक्य, बलराम जाटव, वार्ड क्र.पांच, 12, 13, 33, 34 में रतन चंद जैन, अशोक जैन, राजेन्द्र जैन बिल्लू, शंकर जैन पत्रकार, अजय जैन ठाकुर, शिशुपाल भदौरिया, वार्ड क्र.14, 15, 16, 17, 18 में खिजर मोहम्मद कुरैशी, रणवीर सिंह भदौरिया, संदीप मिश्रा, रईस खान, हिमांशु शर्मा, आशीर्वाद शर्मा, वार्ड क्र.19, 20, 21, 22, 23 में बाबा भगवानदास सेंथिया, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, अरविन्द अरेले, जगदीश भारद्वाज वकील, श्रीमती रेखा भदौरिया, अनिल भारद्वाज, शैलेन्द्र भदौरिया, वार्ड क्र.27, 28, 29, 30, 31 में दिवाकर दीक्षित, श्याम श्रीवास्तव, नवप्रकाश शर्मा, धनीराम यादव, निशान बेग मधु, वार्ड क्र.32, 35, 36, 37 में आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, रामसिंह तोमर, सोनवीर सिंह राजावत, देवेन्द्र शर्मा पपोले, सुरेन्द्र सेंगर, बलराम जाटव को प्रभारी घोषित किया है। यह वार्ड समितिय नगर पालिका के 39 वार्डों के प्रत्याशियों चर्चा करेंगी।