भाजपा संभागीय संगठन मंत्री पहुंचे दंदरौआ धाम

भिण्ड, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया अपने प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत श्री रामदास महाराज ने शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर संगठन मंत्री को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, सज्जन सिंह यादव, कमल शर्मा, भारत सिंह भदौरिया, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, विष्णु काकोरिया, नरसी दद्दा, मिच्चू बाबा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।