मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तीन सूत्रीय मांगों लेकर सौंपा ज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर तीन चरणों में होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन

भिण्ड, 20 जुलाई। मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला भिण्ड इकाई ने अपनी तीन सूत्रीय न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मप्र शासन के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर मांगों का निराकरण नहीं किया तो संयुक्त मोर्चा द्वारा तीन चरणों में प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि मोर्चा द्वारा 16 जून 2021 एवं नौ जुलाई 2021 को प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में शासन-प्रशासन को ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांगों की पूर्ति हेतु ध्यानाकर्षण करवाया गया है। मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में संयुक्त मोर्चा ने तीन चरणों में प्रदेश व्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जुलाई 2020 एवं एक जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए। पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जो राज्य सरकार के द्वारा स्थगित कर दिया गया था, उसका भगुतान कर्मचारियों को एवं पेंशनरों को किया जाए। अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति अतिशीघ्र प्रारंभ की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों ममें मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मप्र लिपिक वर्गीय शा. कर्मचारी संघ भिण्ड के सचिव मनोज सेंगर, मप्र तकनीकी कर्मचारी कल्याण संघ भिण्ड के संभागीय अध्यक्ष अशोक दुबे, राज्यकर्मचारी संघ भिण्ड के संभागीय अध्यक्ष पंकज सोनी, कर्मचारी कांग्रेस भिण्ड के संभागीय अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, मप्र लिपिक वर्गीय शा. कर्मचारी संघ भिण्ड के संभागीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, प्रांतीय शिक्षक संघ भिण्ड के अध्यक्ष प्रवेन्द्र शर्मा, मप्र तकनीकी कर्मचारी कल्याण संघ भिण्ड के प्रांतीय सचिव नरेश सिंह चैहान, लिपिक वर्गीय संभागीय अध्यक्ष नवीन सिंह तोमर, प्रांतीय महामंत्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव, विनायक शर्मा, कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह, महेश सिंह चौरसिया, धीरेन्द्र शुक्ला, धर्मेन्द्र महेश्वरी, रामप्रकाश शर्मा, मुफीद अहमद, शिक्षक जितेन्द्र शिवहरे, भीमसेन प्रजापति, संतोष यादव, शिवकुमार यादव, गोविन्द भदौरिया, धीरज सिंह कुशवाह, कमलेश शर्मा, रामअवतार त्यागी, संजय चौधरी, दिनेश शर्मा प्रमुख हैं।