पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बांटे फल

भिण्ड, 05 मई। पूर्व दस्यु सम्राट एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्व. मोहर सिंह गुर्जर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।


ज्ञात हो कि पूर्व दस्यु सम्राट स्व. मोहर सिंह गुर्जर का पांच मई 2020 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। स्व. मोहर सिंह गुर्जर मेहगांव नगर पालिका के निर्विरोध अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने गरीब पिछड़े एवं सर्व समाज के लिए विभिन्न प्रकार के विकास कार्य किए। जिनको जनता आज भी याद करती है। कार्यक्रम में जगदीश सिंह गुर्जर, विशंभर सिंह गुर्जर, नवल पहलवान, सत्तू गुर्जर, महेन्द्र सिंह, केपी गुर्जर, सत्येन्द्र, छुन्ना गुर्जर, संजू गुर्जर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।