शोक संवेदना व्यक्त करने दतावली पहुंचे निगम अध्यक्ष तिवारी

भिण्ड, 30 अप्रैल। गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) आशुतोष तिवारी शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पाठक, शिक्षक रामभरत पाठक और भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक के घर ग्राम दतावली में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
भाजपा नेता रमेश पाठक के बड़े भाई श्रीकृष्ण पाठक का निधन 27 अप्रैल को हो गया था। शनिवार को गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ग्वालियर से कार द्वारा ग्राम दतावली पहुंचे और उन्होंने स्व. श्रीकृष्ण पाठक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बाबा भगवानदास सैंथिया, वरिष्ठ पत्रकार गुणाकेश पाराशर, भाजपा नेता हरिओम उपाध्याय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस दुबे, ओमकार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित साहित्यकार डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, समाजसेवी मुकेश दीक्षित, देवकांत बरुआ, गौरव बोहरे आदि लोगों ने भी ग्राम दतावली पहुंचकर भाजपा नेता रमेश पाठक के बड़े भाई स्व. श्रीकृष्ण पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।