दिग्विजय सिंह के साथ हुई पुलिस बर्वरता के विरोध में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

गोहद, 14 जुलाई। मप्र युवा कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पुलिस बर्बरता के विरोध में गोहद इटायली गेट पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार देशलहरा एवं विधानसभा अध्यक्ष गोहद बंटी गुर्जर द्वारा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जिलाध्यक्ष डॉ. देशलहरा ने डीआईजी को बर्खास्त करने की मांग की। पुतला दहन करते समय पुलिस द्वारा पुतला छीनने की कोशिश की गई, छीना झपटी में विधानसभा अध्यक्ष बंटी गुर्जर का सीना एवं हाथ झुलस गए। साथ ही सोशल मीडिया के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल उपाध्याय के हाथ झुलस गए।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी मुद्गल, युवा कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर बरैया, मुनेश शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया सुरेन्द्र बघेल, जिला महासचिव राजेन्द्र परिहार, रागिनी चौहान, पिंकी उचाडिय़ा, आरिफ खान, कैलाश माहौर, गौतम गहलोत, निशांत बरैया, उदय सिंह परिहार, सूरज शर्मा जिद्दी, शाहरुख शाह, रमजानी खान, जवान सिंह गुर्जर, गोलू दंगस, आदित्य यादव, आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।