जैन मिलन ग्वालियर का सपरिवार होली मिलन आयोजित

ब्रज गोवर्धन की तर्ज पर भक्तों ने बरसाना की लट्ठमार के साथ पांच क्विंटल फूलों से खेली होली

ग्वालियर, 22 मार्च। जैन मिलन ग्वालियर के तत्वावधान में मंगलवार को रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह में फाग लोकनृत्य एवं बरसाना की लट्ठमार होली ब्रजभूमि गोवर्धन की तर्ज पर कार्यक्रम नई सड़क स्थित चंपाबाग बगीची में आयोजित किया गया। जिसमें 450 मेंबरों ने भाग लिया।


जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम शुभारंभ कु. रौनक रानी व प्राची जैन ने मंगलाचरण से किया। वहीं मने नहीं रसिया होली खेले बगैर… बरसाने में धूम मची है होली की… रंग दिये नंद गोपाल बरसाने वाली ढूंढ रहे… राधा रानी पे हमारी गुलाल बरसे… जैसे भजनो पर श्यामा लोक कल मंच गोवर्धन माथुर से आई कलाकारों फागुन के गीतों के संग लट्ठमार द्वारा जैन मिलन ग्वालियर के 450 सपरिवार पदाधिकरियों एवं सदस्यों के साथ ब्रजभूमि गोवर्धन की तर्ज पर भक्तों ने पांच क्विंटल फूलों एवं गुलाल से होली खेली। ग्वालियर की संगीत पार्टी झंकार शुभम सैमी होली गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में ये अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, उपाध्य बालचंद जैन, संस्था के अध्यक्ष योगेश बोहरा, सचिव आशीष जैन, संजीव जैन, विनय कासलीवाल, संयोजक मंजू निर्मल पाटनी, अनिल सुनीता पाटोदी, मोनिका मनोज सेठी व धमेन्द्र वंदन जैन ने तिलक लगाकर स्वागत किया। अंत में आभार महामंत्री आशीष जैन ने किया। सभी सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित रहकर होली की शुभकामनाएं दी। होली भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर फूल डालकर व चंदन टीका लगाकर होली खेली।

लट्ठमार होली की अद्भुत प्रस्तुति को देखकर भावविभोर हो गए दर्शक

कार्यक्रम में बरसाने व नंदगांव की लट्ठमार होली की अद्भुत प्रस्तुति को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। वहीं फाग गायन, चकूल नृत्य, 108 दीपों का नृत्य, लट्ठमार व फूलों की होली तथा होली पर आधारित बृज गीतों पर लोग भक्ति भाव में विभोर होकर जमकर झूमे।